अफवाहों के शहर में जिसकी कश्ती ढूँढ रहे हो,
जरा अंतरमन में झाँको और पूछो किसकी हस्ती ढूँढ रहे हो?
संदेह की जंजीरों में जिसे जकड़े हुए हो
कल्पना के अंधकार में जिसे खो चुके हो
क्या कठिन डगर के सहारे को इस तरह से धिक्कार रहे हो?
अरे ठोकरों ने गिराया है जिसे, अपनों ने चिढ़ाया है जिसे
उसके साथ ये कैसा सलूक कर रहे हो?
सपनों को हकीकत में बदलने की उसकी ख्वाहिश को क्यों छेड़ रहे हो?
उसे लड़ने दो, उसमें बदलाव के बीज को फलने दो
और जमाने को सजदे में उसे झुकाने दो
