एक पागल सा लड़का हूँ मैं,
बस मनमानियाँ करता हूँ मैं।
ना सुनूँ किसी की बातें,
चलता अपने ही नाते।

दुनिया लगती है अजनबी,
पर खुद से ही डरता हूँ मैं।
आँखों में सपनों की हवा,
दिल में तूफ़ान भरता हूँ मैं।
चिनगारियाँ देखने को,
पत्थरों को रगड़ता हूँ मैं।
गलतियाँ हों जब मुझसे,
तो खुद से ही लड़ता हूँ मैं।

हाँ...
एक पागल सा मैं
टूटकर भी फिर जुड़ता हूँ मैं।
हकीकत में जीता हूँ,
सच्चाइयाँ लिखता हूँ मैं,

एक अल्हड़ सा लड़का हूँ मैं।
ज़िंदगी चाहे जैसे इम्तिहान ले ले,
मैं अपने पागलपन से ही कहानी लिखता हूँ।