बचपन भी एक ज़माना था,
कुदरत का दिया ख़ज़ाना था।
स्कूल न जाने का हर दिन,कोई नया बहाना था।
दही-बड़ा बनाती माँ,हम खूब मज़े से खाते थे।
गर्मी की जब छुट्टी जाती,हम बस्ता लेकर जाते थे।
शाम को जब छुट्टी होती,घर की ओर भागते थे।
रास्ते भर खेलते-कूदते,शाम ढले लौटते थे।
बारिश आते काग़ज़ की नाव,नाले में बह जाती थी।
भीग कर लौटे जब घर वापस,डाँट में माँ की ममता थी।
नानी का घर स्वर्ग समान,खट्टी इमली, आम का बाग़।
रोज़ सुबह हम जल्दी उठते,दादी का प्यार भाता है।
बचपन की वो शांत सुबहें,अब ख़्वाबों में ही आता है।