हे मनुष्य! क्या तुझमें ही केवल जान है?
क्या बाकी सब प्राणी बेजान-अज्ञान हैं?
इस हरी-भरी सृष्टि को ईश्वर ने सुंदर सजाया,
फिर भी तूने स्वाद हेतु जीवों को मार गिराया।
फल, अनाज, सब्ज़ियों का ईश्वर ने किया प्रबंध,
फिर तूने क्यों तोड़ा सृष्टि का पावन अनुबंध?
क्या उन्हें जीने का अधिकार नहीं?
क्या उनका जीवन व्यर्थ कहीं?
ऐसे नीच कर्म कर भी करता तू अभिमान है,
हे मनुष्य! क्या तुझ में ही केवल जान है?
प्रेम करो सब प्राणियों से, न करो उनका तिरस्कार,
यही है सच्चा संसार, यही जीवन का आधार
