दिन और रात वो हर पल लगा था

मेरे सपनों की ईमारत को बुनियाद दे रहा था 

मेरे आचरण को सजा रहा था 

मेरे ख्वाबों को बुन रहा था 

उड़ान दे रहा था मेरे जज़्बातों को

वो खुदा नहीं  वो शिक्षक था

मेरी इच्छाओं का रक्षक था 

वो अटल रहा  वो  अचल रहा 

हर मुश्किल में मेरी ढाल बन खड़ा रहा 

वो हिमशिखर 

वो पर्वत महान 

वो सींचता हमे गंगा के समान 

वो ज्ञानवर्धक 

वो लाता खुशियों की फुआर 

वो खुदा नहीं  वो शिक्षक था

मेरे अरमानों का रक्षक था। 

आपकी छात्रा

अद्वितीय