फूँक दो तुम जान मुर्दे में वो भी बोल उठेगा
धधक दो आग राख में वो भी जल उठेगी
कह दो आज तम सूर्य से वो तेज अपना छोड़ दे
बोल दो तुम चाँद को वो सुबह के द्वार खोल दे
मन मेरा मौन बैठा रात्रि के साये में
एक मुर्दा बोल गया एक पल के न्याय में
कह रहा था भूंख थी पर न्याय डूबा अन्धकार में
प्रकाश भी बुझ गया है
आज मुर्दा बोल गया है
पूँछ लो उस मुर्दे से क्या जान अब भी बाकी है ??
न्याय की आशा मैं क्या शान अब भी बाकी है ??
