हार गए क्या
हार गए क्या ?
अरे ! अभी तो मंज़िल बाकी है
टूट गए क्या
संघर्ष अभी ज़ारी है
संघर्ष है आत्मसम्मान का
संघर्ष है जीवन की दौड़ का
संघर्ष है जीने का
अरे यही तो मंज़िल की पहचान है
गिर गए क्या ?
अरे यही तो शुरुआत है
अँधेरे के बीच सूर्य के आगमन की यही तो पहचान है
यही तुम्हारी राह है
हारना तुम्हे नहीं
टूटना तुम्हे नहीं
अभी तो राह बाकी है
हार गए क्या
संघर्ष अभी ज़ारी है
