हे गुरु आपके चरणों में झुकता सारा संसार है


आपसे ही शुरू होता अक्षरों का साथ है


आपकी जिह्वा पर सरस्वती का वास है


आपके नेत्रों में ज्ञान का प्रकाश है


आपकी कलम ने रोपा मेरा व्यवहार है


आपकी वाणी की खनक से सकल मेरा संसार है


आपसे प्रज्वलित हुआ मेरा संसार है ।


आपको मेरा  कोटि -कोटि नमस्कार