साहिबान, मेहरबान, कद्रदान, खींचना चाहूंगा आपका ध्यान,
यह सेल्समैन अपने साथ लाया है आपकी जरूरत का हर सामान |
दिन बीत चुका, अब झोले में ज्यादा नहीं बचा शेष है,
पर जो बांध के रखा है वह माल अच्छा है, क्योंकि बचा अब सिर्फ भारत देश है ||
(एक बच्चा पूछता है....... भारत देश वाला भारत ?)
हां हां वही भारत !
वहीं भारत जो छत्रपति शिवाजी महाराज का गनिमी कावा,
तो कभि उस गोवर्धन गिरिधारी का पावा |
कभि-कभि लता दीदी का गाना,
तो कभि एम एस स्वामीनाथन का खाना ||
भगत की जवानी, गांधी की सच्चाई |
आजाद की आजादी तो कभी बिस्मिल्लाह की शहनाई ||
मदर टेरेसा की ममता, रहमान का जोगी रमता |
और 135 करोड़ की सब जान के भी चुप रहने वाली जनता ||
हिमा दास की दौड़, कल्पना की अंतरिक्ष की होड़ |
रानी लक्ष्मी और सावित्रीबाई का लाया हुआ नया दौर ||
कभि अंजुम रहबर का सिधा-सटीक शेर।
तोह कभि सरकार का झोलझाल वाला आकडो का हेर-फेर ।।
वहीं भारत .....
वहीं भारत जहां एक पेपर बेचने वाला छोटा सा बच्चा,
उसी पेपर की सबसे बड़ी सुर्खी बन जाता है |
और एक अवुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम
एक तथाकथित हिंदू देश का सबसे चहेता राष्ट्रपति बन जाता है ||
वहीं भारत .......
वहीं भारत जहां कभी-कभी महबूब पापा नहीं मानेंगे कह कर भाग जाता है|
तो कभी अधूरा होकर भी राधा कृष्ण के प्यार की मुकम्मल दास्तां बन जाता है ||
वहीं भारत ........
वहीं भारत जहां जोधपुर का एक मुस्लिम परिवार मंदिर को प्यार से सवार रहा है,
और रिटायर होने के बाद भी जहां के हर दिल में आज भी “माही मार रहा है ||"
वहीं भारत .........
इसीलिए साहब जब आप आपके 'इंडिया' से तंग आ जाओ,
जहां एडमिशन में डोनेशन हो, दफ्तरों में करप्शन हो और काम के वक्त हो निंदिया,
जहां दुर्गा काली की पूजा और बेटी पैदा होने पर हो उसकी हतिया|
तब मैं मेरा भारत देश लेने की सलाह देता हूं |
मेरी मानिए मेरा भारत खरीदिए,
भारत, भारत, भारत... सस्ता, सुंदर, टिकाऊ भारत.....
पब्लिक का मुनाफा, कंपनी का प्रचार
मेरे भारत का मूल्य है मात्र पाच हजार |
इससे सस्ता कोई देदे तो मुझे सजा हो,
आप की जूती, मेरा सर, और देखनेवालों की मजा हो ||
भारत, भारत, भारत..... सस्ता, सुंदर, टिकाऊ भारत......
भारत, भारत, भारत....
-फुद्दू

