किसी सादगी से मिलना,
मिलकर मुस्कुराना, मुस्कुराकर पूछना,
जिंदगी क्या है, हकीकत क्या है,
क्या है मौत और क्या है दो जून की एक रोटी के लिए जूझना
रोटी से पेट भर गया हो,
तो रोटी देने वाले के पेट से पूछना,
खाली पेट सोने के बाद सुबह का सूरज देवता दिखता है या रोटी।
