घर में रहने आए किराएदार से कह दो,
शायर का घर बिखरा पड़ा है।
सामान समेटने में वक़्त लगेगा,
इधर-उधर 'मिश्रा' पड़ा है।
उसकी याद में जो कुछ लिखा था मैंने,
एक कमरे में, दूसरी चौखट पर,
और आँगन में तीसरा पड़ा है।
अपना पैर वो इस लिहाज़ से रखे कि,
जैसे एक माँ हो और उसका 'दिकरा' पड़ा है।

