"जिंदगी की मजबूरियां होती है साहब,
वरना मर जाना किसको नहीं आता।
अकेले घुटन सी लगती है रातों में,
वरना घर जाना किसको नहीं आता।
यादों के सिवा कुछ भी नहीं है मेरे पास,
वरना भूल जाना किसको नहीं आता।
बिछड़कर कैसे रहा जाए अपनों से,
वरना दूर जाना किसको नहीं आता।"
