इस दिल की बस्ती में मकान लेने का इरादा है क्या,
इतनी सज-धज के आई हो, जान लेने का इरादा है क्या...
अँधेरे में कहीं मैं मिल जाऊँ तुम्हें अगर,
दूर से देखते ही मुझे पहचान लेने का इरादा है क्या...
मुझे किसी एक रोज़ इसी मिट्टी में दफ़ना देंगे,
कहीं ज़मीं छोड़कर आसमान लेने का इरादा है क्या...
नज़र झुकाए खड़ी हो आज उदासी के साथ,
अपनी सारी गलती मान लेने का इरादा है क्या...!
© कॉपीराइट: घनश्याम साहू

