जितनी याद आती है उसकी एक चौथाई,
तो तुम आया करो
शाम होते ही जब सताने लगे तनहाई,
तो तुम आया करो
दिल में आग लग कर मचाने लगे तबाही,
तो तुम आया करो
तड़पते दिल को जब सुनाई दे शहनाई,
तो तुम आया करो
किसी की जुबां पर गर जिक्र हो बेवफाई,
तो तुम आया करो
मैं बीमार हूं और जब काम ना आए दवाई,
तो तुम आया करो।
"लिखना मेरी इबादत है और आपका पढ़ना मेरा इनाम। इस सफ़र में मेरे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद!"
© सर्वाधिकार सुरक्षित
लेखक: घनश्याम साहू

