"दर्द हद से ज़्यादा था,
मुझे मजबूरन ये करना पड़ा...
अंधेरा छा गया कुछ यूँ हुआ महसूस,
मुझे जल्द से जल्द मरना पड़ा...
किनारा ढूँढ़ते तैरते कब तक...
आखिरकार समंदर में डूबना पड़ा...
क्या औकात भला एक फूल की,
पेड़ गिर गया तो उसे झड़ना पड़ा...
ना प्यार काम आया ना दोस्ती-यारी,
सब मोह-माया को छोड़ना पड़ा...!"
"मेरी कविताओं में अगर आपको अपनी ज़िंदगी की झलक मिलती है, तो जुड़िये मेरे इस सफ़र से और मुझे फॉलो करें। साथ मिलकर अल्फाज़ों का नया कारवां बनाएंगे।"
रचनाकार: घनश्याम साहू > © सर्वाधिकार सुरक्षित (कॉपीराइट)

