तुम  कभी -कभी  य़ा  शायद 
हर रोज , मेरे  सपनो  में  आती  हो 
मेरी  अध खुली   पलकों  से  गुजरती 
मेरी  नींदों  की  सीड़ीयों  से उतरती 
आ  जाती हो  फिर ,मेरे  आंगन   में 
मेरे यथार्थ  से  परे  ,एक  और  जहां  में 
मुझे  देखती  हो  ,मुस्कुराती  हो  
ऊंगलियों  से,  मेरे  बिखरे  अस्तित्व को 
समेटती हो ,
मेरे  अधूरे  मन  को, फिर  से सम्पूर्ण  करती हो 
हर  गुजरे  पल  को , मेरे सामने  
कुछ  यूं  रखती हो,  जैसे कभी गए ही नहीं 
मेरे साथ,  कुछ यूं  चलती हो 
जैसे  कभी  रुकी  ही  नहीं ,
मुझे मुझमे  ही  ढूँड  लेती  हो तुम 
जो  शायद अब  रहा  ही नहीं ,
मैं  शब्द  बुनता   हूँ  ,तुम 
खामोशी  ओढ़  लेती  हो  
मैं  तुम्हे  रोकना  चाहता  हूँ ,
तुम्हे  जीना  चाहता  हूँ ,हर रोज 
पर  तुम  फिर  गुजरती  हवाओं  सी 
मुझे  छूती  हुई  निकल  जाती  हो 
मेरी  हथेली पे फिर  एक ,
मृग  तृष्णा  छोड़के 
तुम  चली  जाती  हो  ,हर बार  की तरह 
मुझे छोड़के , मेरे  यथार्थ  के  साथ 
कभी  कभी  य़ा  शायद हर  रोज
मेरे सपनो  में  आती हो..
तुम  ...
 .....