ये पेड़ों से छनती हुई रोशनी

इस पूरी रात की बहती चाँदनी

रुकी हुई हवा का ये सन्नाटा

और इस हल्के कोहरे की नरमी


नरमी तो है इस धुएँ में

छनते हुए जीवन के कोहरे में

न जाने वो कौन से पल हैं

जो थम जाते हैं आके जीवन में


जीवन के कोहरे के छँटने तक

जी जायेंगे हम मरने तक

ये कोहरा तो सिर्फ बहाना है

जीवन में रब को पाने तक


पाना तो चाहते हैं इस चाँद को

रब की दी हर सौगात को

फिर क्यूँ देते हैं राह हम

दिल के अजनबी से एहसास को


एहसास के गुम हो जाने तक

एक पल में यूं जी जाने तक

ले जाएगा इस पूरे चाँद का नूर

हमें किस्मत के उस कोने तक


किस्मत के ये कोरे कोने

भर दिए हैं इश्क़ से हमने

कि रब को पाना भी क्या एहसास है

जब हो इश्क़ जीवन के हर पल में

-गीतिका


Book: Rooh se Rab tak

Poetry by Geetika