नज़रिए पर पर्दा डालते हैं हम अक्सर
दिल को भी ना जाने रखते हैं बेखबर
फिर भी ये आँखें मंद ही सही
देख ही लेती हैं ग़लत-सही का अंतर

अंतर तो करता है हर इंसान दूसरे में
जताता भी है छुपा भेद मन में
जो समझता हो वो एक जैसा सभी को
तो मिल जाए रब हमें हर आकार में

आकार तो रोज़ बिगढ़ता है इस चहरे का
जो सुनता नहीं है कोई ग्यान् बहरे का
आड़ी-तिरछी बातों के इस कोलाहल में
डूब जाता है दिमाग एक काफ़िर का

काफ़िर तो सिर्फ़ वो है जो सोचता है
अलग एक हर्फ़ जो कि असली दुनिया है
जो मेरे जैसा नहीं वो आख़िर है कौन
मानता है नज़रिया या ठहरता है

ठहर तो जाता है इंसान वो कुछ यूँ
कि रब को पाने का तरीका किससे पूछूँ
जो बता सके वो, या जो जानता है वो
क्यूँकि जानकार ही अक्सर भटकाता है क्यूँ
-गीतिका
Book: Rooh Se Rab Tak
Poetry

Amazon Link:
https://www.amazon.in/Rooh-Rab-tak-Geetika-Jain/dp/9355430140/