वक़्त कितना भी सही क्यों ना हो
दुनिया इतनी भी गलत नहीं होती
कि किस्मत के पन्ने कोरे ही सही
कभी लिखे ना, ऐसी स्याही नहीं होती
-गीतिका
आज दोस्तों के बीच बेगाने से बैठे हैं
बेगाना सा एक दोस्त आज फिर मिला है
बातचीत के इस खुशनुमा मेले में
चुप रह कर फिर एक फसाना कहा है
कुछ दोस्त कहने से बनते हैं
कुछ दोस्त कहने के होते हैं
कहने की ज़रूरत न पड़े जहाँ
वो दोस्त जान से बंधे होते हैं
जान लुटाने से दोस्ती नहीं लुटती
जान बिखेरने में दोस्ती ही है अटकती
दोस्तों के इस गठे रेले में
न जाने किसमें किसकी जान है बस्ती
बस्ती फिर दोस्तों के जुट से बनी है
इस सब में न जाने किसकी कमी है
कमी जो पूरा करे वो क्या दोस्त क्या जान
रूह की एक तस्वीर भी उसमें बसी है
-गीतिका
