नौ दिन,नव रूप लिए, दुर्गा होती शोभित,

कठुआ हथरस सा हाल दिखाकर करते उनको क्रोधित,

सजे हैं मंदिर देवी के, लगे नए पंडाल

इज़्ज़त कर ले माँ बेटी की बुरी नज़र मत डाल


'मिशन शक्ति' की लहर चला कर मजबूत विश्वास किया

नारी सशक्त हो सकती है उनको भी एहसास दिया 

देश के हाकिम अब ऐसी छड़ी चलाएंगे 

जितने भी दुशासन है भाग खड़े हो जायेंगे 


फ़ोन उठाओ नंबर लगाओ १०९०

पापियों के बीच रह कर करना है ये पुण्य 

अब हर पिंजरा तोड़ के तुझको उड़ जाना है

आसमान में देख घोंसला घर तुझे बनाना है 

मिशन शक्ति है सरकार की पहल शानदार 

 न होने पाएगा अब नारी पर कोई अत्याचार

मिशन शक्ति करे यही प्रयास 

महिलाए बेटियाँ बने जागरूक फैले हर तरफ उल्लास


-गीता तिवारी