"जीवन"
मौत एक अदद मुकाम,
जिन्दगी एक राह है।
साथी संगी ऐसे मिलते हैं
जैसे प्लेटफार्म पर रेल के डिब्बे जुडते हैं ।
स्टेशन आते है लोग बिछड जाते हैं।
हम सोचते हैं कि दुनिया गतिशील है।
परंतु वास्तव में चल तो हम रहे होते हैं ।
गौर से देखा जाये तो दुनिया एक तमाशा है।
आशा और निराशा है
पर निराशा में ढूॅढना आशा
ये जीवन की परिभाषा है।