मन का पंछी उड़ चला है प्रकाश की चाह में।
वसुंधरा को छोड़ अनंत आकाश की राह में।।
कभी तो करेगा पंछी इस भवसागर को पार।
कभी तो पहुँचेगा पंछी इस जहाँ के उस पार।।
मन की है आस कि पायेगा अपना गंतव्य।
पूर्ण होगी मन के पंछी के जीने का मंतव्य।।
उड़ते-उड़ते कदाचित उसके थक जाएँगे डैन।
संभव है रुक जाए स्पंदन और मुँद जाए नैन।।
भले त्याग दे मन का पंछी आसमान में प्राण।
पर पा जाएगा वह अनंत की भुजाओं में त्राण।।
माँ की गीता (मन का पंछी )
29.03.25

