वक्त के धागे से
यहाँ बँधा है
हर कोई
फ़र्क इतना ही है
कि कोई इसमें उलझ गया
और किसी ने खुदको
इसमें लपेट रखा है
कोई इसे तोड़ आगे निकल
जाना चाहता है
और कोई इसमें
मजबूत गाँठ लगा
रुक जाना चाहता है
पर हम भूल जाते हैं कि
वक्त के इस धागे का
एक छोर बँधा है
हमारी साँसों से
और दूसरा
उसके हाथों में...
