काश कि मैं तुम्हारे

प्यार में न पड़ती

तुम्हें देखती पर तुमसे

बातें न करती

तुमसे बात करती पर

आंखों में न देखती

तो आज मैं ज़िंदा होती

क्योंकि तुमने तो मेरी

जान ही ले ली

मैं बदल गई इस कदर

तुमने मेरी पहचान ले ली

मैं खोने लगी वजूद अपना

तुम ही हो गए मेरा सपना

मेरे नाम को जब भी तुम

अपने नाम से पुकारते

मैं तुममें ही घुल सी गई

रंग की तरह

अब भी लगता है

मैं तुमसे जुदा नहीं हूं

तुम शामिल हो मेरी सोच में

ख्यालों के एलबम में

केवल तुम ही भरे हो

बातें कोई भी हो

मन में तुम ही रहते हो

भगवान को भी

याद करना पड़ता है

पर तुम यादों से परे हो

क्या मैं बताऊँ तुम्हें

जैसे तुम ही

रूह हो मेरी

और तुम ही

नूह भी ...