हे माँ!
मुक्त कर दे मुझको
इस अहं जाल से
तोड़ दे हर भ्रम मेरा
मृत्यु और काल से
देह को समिधा बना
कर्माग्नि में डाल दे
मन को अब जीत लूँ
तू कृपा की ढाल दे
हर चुनौती है स्वीकार
तू भले युद्ध टाल दे
जो चाहो बचाओ मुझमें
बाकी सब निकाल दे

हे माँ!
मुक्त कर दे मुझको
इस अहं जाल से
तोड़ दे हर भ्रम मेरा
मृत्यु और काल से
देह को समिधा बना
कर्माग्नि में डाल दे
मन को अब जीत लूँ
तू कृपा की ढाल दे
हर चुनौती है स्वीकार
तू भले युद्ध टाल दे
जो चाहो बचाओ मुझमें
बाकी सब निकाल दे