थकना

हारना नहीं होता

लोग कहते हैं

वह थका हारा घर लौटा,

बेचारी थकी हारी,

वह थक हार कर बैठ गया,

गलत कहते हैं वे

थक जाने का अर्थ

कतई नहीं कि

कोई हार चुका है

थकान जिस्म की हो सकती है

थकान मन को थोड़ा

कमजोर कर सकती है

लेकिन थकान हरा नहीं सकती

थका हुआ व्यक्ति या दिमाग़

हारा हुआ साबित नहीं किया जा सकता

कम से कम

मैं तो यह नहीं मान सकती...