चाय की प्याली में
घोलकर तन्हाई
ज्यों ही यादों की
बिस्किट डुबाई
तुम्हारी मिठास
हाथों की नरमाई
घुल गई पल में
न हुई तेरी भरपाई

तेरी यादों ने जैसे चाय
ठंडी ही न होने दी
तेरी बातों की मिठास
और चाय फीकी लगी
तुझे घूँट-घूँट पी रहा मैं
दूर होके भी तू साथ थी
तू ही दिन की शुरुआत
तू शाम के सुकून सी