सूर्य आलोकित हुआ फिर चेतना के आकाश में सबकुछ साफ दिखने लगा अंतस के प्रकाश में जो भेद थे, सारे मिट गए अब अंतर्मन के उजास में अज्ञानता का अंधेरा छट गया ज्ञान के प्रभास में अब उतर गया ज़हर शब्दों का अपने ही सुभाष से मेरो थकान सारी मिट गई अब अंतर्यात्रा के प्रवास से सारे प्रश्नों के हल ढूँढ़कर अब लौटी हूं अवकाश से