अब लिखना-पढ़ना

सब व्यर्थ सा लगता है

यहाँ तक कि कुछ सोचना भी

कुछ बोलना तो एकदम से ही

केवल सुनना और सुनना

सुनना अपने दिल की आवाज़

सुनना अपने मन की बात

सुनना बहती हवा की धुन

नदियों-झरनों की रुनझुन

चिड़ियों की चूं-चूं ची-ची

और पत्तों की किलबिल

जैसे जमीं हो महफ़िल

बूँदो की टिप-टिप टप-टप

बच्चों - बूढ़ों की गपशप

बस चुपचाप सुना करो

कभी अपने ही

हृदय की धक-धक

विचारों की बक-झक

साँसों की फुसफुसाहट

बहते लहू की सरसराहट

टिमटिमाते तारों की आहट

बैठो कभी अपने साथ

सुनो कभी...