केवल शरीर के
कुछ अंगों के अंतर से ही नहीं
मन और विचारों से भी स्त्री
पुरुष से भिन्न होती है
पुरुष बच्चे नहीं जन्मता
ये तो सब जानते हैं
पर स्त्री वह होती है
जो अपने भीतर में
बहुत कुछ मारती है
जो जन्मती है
देवताओं को
राक्षसों को भी
स्वर्ग और नर्क को भी
धर्म अर्थ और काम की
की कर्ता - धरता होकर भी
मोक्ष के द्वार से वापस लौट आती है
क्योंकि स्त्री ही जानती है कि
जिस दिन उसका संसार से
मोह ख़त्म हुआ
उसी क्षण से
इस दुनिया का अंत
आरंभ हो जाएगा...

