अब बदलने वाला है मौसम
आपदाओं के आसार हैं दिख रहे
कुछ कीड़े-मकोड़े भी बढ़ेंगे
कुछ जीव-जंतु हो जाएँगे उड़न छू
आसमान फटेगा, धँसेगी धरा
जब तबीयत से होंगी बारिशें
तब जान बचाने को ही सही
अपने बिलों से निकलेंगे साँप-बिच्छू
कुछ जानवर हैं बड़े शातिर
दूसरों के घरों में घुस जाएँगे
कुछ पनाह माँगेंगे हाथ फैलाए
कुछ जादूगर बन दिखाएँगे जादू ...

