सत्य बदलता नहीं

और असत्य

रूप बदलता रहता है

सत्य डरता नहीं

और असत्य

मन ही मन डरता है

सत्य अपाहिज नहीं

पर असत्य

गूँगा, बहरा, अंधा

ज़रूर देखा गया है

सत्य कठिन नहीं

पर असत्य सरल सहज

नहीं रह रह पाता

सत्य हारता नहीं

पर असत्य एक न एक दिन

ज़रूर परास्त होता है

सत्य मरता नहीं

पर असत्य हमेशा के लिए

कभी नहीं ज़िंदा रह सकता

सत्य शाश्वत है

सनातन है

सत्य है

सत्य...