दुनिया में आने से पहले
से शुरु हो जाती है परीक्षा
नौ महीने तक
चलती है परीक्षा
और फिर दुनिया में
आते ही शुरु हो जाती है
दुनिया भर की
परीक्षाऍं 
स्कूली परीक्षाऍं
कॉलेज की परीक्षाऍं
नौकरी के लिए परीक्षाऍं
विवाह की परीक्षाऍं
कुछ हासिल करने के लिए
कुछ कर दिखाने के लिए 
संघर्षों को मात देने के लिए
ज़िन्दगी लेती है परीक्षाऍं
ज़िन्दगी की इन्हीं तमाम
परीक्षाओं के दरमियान
कई-कई बार आती हैं
मौत की परीक्षाऍं
कुछ लोग उसमें भी
कई दफा फेल हो जाते हैं
पर एक मात्र
यही ऐसी परीक्षा है
जिसे हर कोई
देर-सबेर ही सही
पास जरूर कर लेता है