मुस्कान
ले आती है चेहरे पर रोशनी
और मन में सूकून
मुस्कान बदल देती है
रिश्तों के लिबास
और सब अपने से लगते हैं
मुस्कान मिटा देती है
उबाऊपन ,आलस को
मुस्कान जगा देती है
स्फूर्ति और विश्वास
मुस्कान छिपा लेती है
दर्द और कड़वाहट
मुस्कान बिखेर देती है
अपनी ख़ुशबू चारों ओर
मुस्कान बदल देती है
पूरी जीने की दिनचर्या
मुस्कान जोड़ देती है
उम्दा यादों की कड़ियों को
मुस्कान दूर कर देती है
उदासी और फ़िक्र
मुस्कान भर देती है
मन को शांति और ख़ुशी से
इसलिए
एक बार यूँ ही बिना कारण
मुस्करा कर तो देखिये
शायद अपने आपको खुश करके
थोड़ा अच्छा लगे
मुस्कराइए अपने लिए
क्योंकि यहाँ कोई आपके लिए
रोता नहीं
तो कम से कम अपने लिए
अपने चेहरे पर मुस्कान तो लाइए ....
