"माँ पिताजी अब कभी नहीं आएँगे ?"
"पता नहीं,आएँगे या नहीं आएँगे"
"फिर हमारे लिए पैसे कौन भेजेगा, कपड़ और स्कूल की फीस कौन देगा?"
"पता नहीं, अब सो जा। बहुत बोलने लगी है।और अब पिताजी के बारे में कुछ मत पूछना,वरना मैं ..."
रमनी से आँसू नहीं रोके गये और वह खटिए से उठकर दीवार की ओर मुँह करके खड़ीहो गई। अपनी बेटी के द्वारा पूछे गए सवालों के लिए उसके पास कोई सही जवाब नहीं था कि आखिर उसके पिता घर क्यों नहीं आते? कोई कहता है, बहुत पीने लगा था।एक दिन समुद्र के किनारे पी कर पड़ रहा रातभर, ज्वार आया और बह गया।कोई कहता है दूसरी औरत लेकर कहीं भाग गया है।कोई कहता है, पैसे के लिए उसने अपने शरीर का अंग-अंग बेच दिया और फिर इतना कमजोर हो गया कि आत्महत्या कर ली।लेकिन न उसका मृत शरीर किसीने देखा, न ही वह कहाँ गया किसीको मालूम है। रमनी भी उसे तलाशने कहीं नहीं गई।जाती भी तो कैसे पिछले दस महीने से एक रुपया भी तो नहीं आया। न ही किसीने उससे रुपये की बात पूछी, न ही आकर कहा कि बिटिया को हम देख लेंगे, चल मोहनलाल को खोजने चले।उसने खुद भी किसीसे नहीं कहा। कहती भी तो कैसे जब सगे भाई तक ने अपने भाई को ढूढ़नेकी बात से इन्कार यह कह कर कर दिया कि"अच्छा हुआ किसी और के संग भाग गया। तूने कौन सा सुख दिया उसे।एक बेटी जन के ही तू बंजर हो गई।दो-चार बार मेरे साथ सो लेती, तो शायद आज बेटे का मुँह देखती और मोहनवा भी आता-जाता रहता, और तू भी चैन से जी रही होती।लेकिन नहीं,सती-सावित्री जो बनना है।तो अब बैठ अकेली।देखता हूँ कितने दिन रह पाती है बिना पैसे-कौड़ के।"
अब रमनी के पास कुछ नहीं रह गया था।न धन न अनाज।जेठ-जेठानी को कभी तरस भी न आती की दस साल की एक बेटी को तो पूछ लेते।चार-चार बेटों को पैदा करके वे अपने को बड़ाभाग्यशाली और महान आत्मा समझने लगे थे।गाँव में जिसके भी घर बेटा न होता उसको दोनों तरह-तरह की तरकीबें और टोटके बता कर ही दान-पुण्य कमा रहे थे।खेत बारी तो थी नहीं।मजूरी करके पेट पालने के दिन तो केवल रमनी और मोहन के भाग्य में बदा था।जब से मोहन का अता-पता नहीं चल रहा तबसे गाँव भर उसे अपने घर में न पैर रखने देते हैं न खेतों में मजूरी करने।
फिर भी रमनी अपने बचे-खुचे जेवर बेचकर अब तक खर्चा चलाती रही।लेकिन अब क्या करे।किससे कहे अपना दुख। भीख भी तो नहीं माँग सकती। बेटी से क्या कहेगी।अब वह समझने लगी है।स्कूल से तो निकाल लिया है उसे पर अब कहाँ पढ़ सकेगी? रातभर अनगिनत प्रश्न और उत्तर मन को काटते रहे। जब आँख खुली तो देखा कि बिटिया झाड़ूलेकर घर बुहारने की कोशिश कर रही है।
अरे!तू कब जागी?
अम्मा, आज बजार है ना?
हाँ, पर तुझे क्या करना?
"आज बजार चलेंगे और सामान खरीदकर लाएँगे।बहुत दिन हो गए बजार गये मुझे।"
"लेकिन मेरे पास तो एक रूपया तक नहीं बचा अब,जो कुछ खरीद सकें।"
"तो हरी भइया से मांग लो न अम्मा। वे अच्छे हैं। उनके गुल्लक में खूब सारे हैं, एक दिन मैंने देखा था वे अपने दोस्त को गुल्लक से पैसे निकालकर दे रहे थे और कह रहे थे कि "किसी से बताना मत कि मैंने दिए।"
रमनी जानती थी कि जेठ का बड़ लड़काही अपने माँ-बाप की सोच से अलग है।शांत और दयालु भी।केवल वही है जो कभी-कभी मुनिया से बात कर लेता है।उसे देखकर रमनी को न मालूम क्यों हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रहलाद की याद हो आती।
"अम्मा क्या सोच रही हो, बोलो न ,आज हम बजार जाएँगे न?"
"नहीं!।मेरे पास एक कौड़ भी नहीं है, जो कुछ खरीद सकें।"
"ठीक है,मैं हरी भइया से पैसे माँग लाती हूँ।तब तो हम चल सकते हैं।"यह कहते ही वह भागने को हुई कि रमनी ने कसकर उसे अपनी ओर खींच लिया और, एक चाटा जड़दिया। मुनिया छटपटा गई और दहाड़ मार-मार कर रोने लगी।
"तुम हमेशा ही ऐसा करती हो, सब बच्चे हर मंगल की बजार जाते हैं।ढेर सारी चीजें लाते हैं, लेकिन तुम खुद भी नहीं जाती और मुझे भी नहीं जाने देती।तुम बहुत गंदी अम्मा हो।मैं जानती हूँ, सब यही कहते हैं।"
रमनी अपनी बेटी के मुँह से ये बात सुनते ही पथरा सी गई। जहाँ खड़ीथी वहीं बर्फ सी जम गई।मुनिया थोड़ देर तक रोती रही।रोना बंद होने पर अम्मा का आँचल खींचते हुए कहने लगी,"अम्मा भूख लगी है, कुछ खाने को दो न।"
दो-चार बार कहने पर जब अम्मा पर कोई असर नहीं पड़ातो अम्मा का हाथ खींच कर चिल्लाने लगी।"अम्मा खाना, अम्मा खाना।"
रमनी की तंद्रा टूटी।अपना आँचल संभालते हुए वह जमीन पर बैठ गई।मुनिया को छाती से लगाते हुए बोली,"तेरी अम्मा तुझे अब न खाना दे सकती है, न बजार से चीजें खरीद सकती है, न स्कूल भेज सकती है।अब तेरी अम्मा के पास कुछ नहीं है मुनिया।तू ही बता अब अम्मा क्या करे?"
"अम्मा के पास मुनिया है।" हरी की आवाज सुनकर रमनी सकपका गई।"हरिया तू यहाँ क्यूँ आया रे ? जा यहाँ से वरना तेरे अम्मा-बाबू देख लेंगे तो तुझे जिंदा गाड देंगे।"
वे देखेंगे तब न!" वे तो आज तड़केही मामा के यहाँ चले गये राजन और छोटे को लेकर,सुमीता का लगन है।दो-तीन दिन बाद लौटेंगे। बबुआ थोड़ देर पहले ही अपने यारों के साथ कुश्ती देखने निकल गया, इसलिए मैं तुम्हारे पास चला आया चाची।"
"तू तो जानता है कि गाँववाले कैसे हैं ?-जा चला जा, कोई देख लेगा तो मेरा इस गाँव में जीना दूभर कर देंगे।"
मुनिया की नज़रहरी के हाथ की ओर थी, कागज के बंद थैले में क्या है, यह जानने को आतुर नज़रेंबार-बार आँखे थैले को छू रहीं थीं।
"अम्मा कुछ खाने को दो न?" कहते हुए वह रोने को हुई कि त्वरित हरी को ध्यान आया कि वह मूँगफली की भुनी हुई फलियाँ ले आया है।झट से उसने थैला खोलकर मुनिया की ओर बढ़ात हुए कहा,"चाची ये मूँगफली लाया हूँ, डरिये मत ,घर से नहीं लाया हूँ।कल मेरा मित्र दे गया था।उसके पिताजी सूरत के किसी कपड़ेकी मील में चपरासी हैं, वहीं से लाये थे। मैंने घर में इसके बारे में किसीको नहीं बताया।"
मुनिया भूखी थी इसलिए थैला जमीन पर उलट दिया। पर यह क्या? रमनी चाची भी मुनिया की तरह ही उन मूँगफलियों पर टूट पड़ और जल्दी-जल्दी खाने लगीं। हरी चाची का यह रूप देखकर अचरज में पड़गया, पर चुप रहा।समझ गया कि शायद चाची ने कई दिनों से अपने हिस्से का खाना भी मुनिया को खिलाया होगा और अब उनसे भी भूख असह्य हो चुकी है।
"अम्मा तुम सारी मूँगफली अकेले ही खा जाओगी क्या?अब मैं तुम्हें एक भी नहीं दूँगी।" कहते हुए मुनिया सारी फालियाँ अपनी ओर समेटने लगी।
रमनी के हाथ रुक गए।जैसे क्षण भर के लिए वह सब कुछ भूल गई थी। हरी की ओर सकुचाई नजरों से देखते हुए बोली" बेटा तुम भी तो लो, मुनिया भइया को मूँगफली नहीं देगी ?"
"नहीं चाची, मैं कलेवा खाकर ही आया हूँ ।" मुनिया मूँगफली की फालियाँ फोड़क खाने में व्यस्त थी, और रमनी के पास पड़ीफलियों के छिलके देखकर हरी हैरान रह गया कि चाची ने मूँगफली की वही फलियाँ चुनकर खाईं थी जो छोटी और एकाध दानों की थी ताकि मुनिया बड़ फलियाँ खा सके। चाची की ओर देखा तो वे मूँगफली के छिलके ऐसे चूस रहीं थीं जैसे कोई बच्चा चोरी-छिपे लेमनचूस की मीठी गोलियाँ चूसता है।
हरी चाची को प्रणाम कर चुपचाप उनके घर से बाहर निकलकर पगडंडी पर चलने लगता है, जैसे किसी अनंत यात्रा पर निकला हो और यही सोच रहा था कि काश रमनी चाची सी माँ उसे मिली होती तो वह उनके चरणों में अपना जीवन अर्पित कर देता। हरी यूँ आगे बढ़तारहा जैसे वह मनुष्य के भीतर छिपे प्रेम के श्रोत की खोज में निकला हो।
गीता टंडन
13.7.19
