मिट्टी को छूकर
पेड़ों पर चढ़कर
कीचड़ में सनकर
बारिश में भीगकर
तालाब में नहाकर
हरी घासपर लेटकर
फूलों को सहलाकर
पगडंडियों पर चलकर
जुगनुओं को पकड़कर
कच्ची कैरियों को तोड़कर
ओस की बूँदों को देखकर
बहती हवा के संग झूमकर
तितलियों के पीछे भागकर
पारिजात के फूलों को चुनकर
जमीन पर गिरे जामुन बिनकर
कोयल के सुर में सुर मिलाकर
और बेसुरा सा भी गीत गाकर
मुझे तो अच्छा लगता है
प्रकृति से मिलकर...

