आज कहने को

कोई अपना

बस एक ही तो है

मेरा मोबाइल फ़ोन

धड़कनों के पास

समेटे हर जज़्बात

जिसके बिना अधूरी है

जिन्दगी की हर बात

बिस्तर में भी पास

खाने की टेबल पर साथ

सफर में भी छोड़ता न हाथ

एक वही तो है

जिसके बिना न होती है

दिन की शुरुवात

प्रेमिका सी जिसकी चाहत

जिसके होने से मिलती है राहत

जो खो हो जाए तो

होती है घबराहट

जैसे आई.सी.यू में लेटा हो मरीज ...