मिट्टी से बनी हूं मैं
मिट्टी में ही मिलना है
मिट्टी की कोख में पलकर
फिर से मुझको खिलना है
पंच तत्वों में से चार तत्व
अदृश्य में विलीन हो जाता है 
बस मिट्टी से बना यह तन
मिट्टी में मिल जाता है
एक मिट्टी ही है जो
मुझको कभी
मरने नहीं देती है
रुप बदलकर मेरा
जग को लौटा देती है