न कोई दीवार
न गहरी खाई
न कोई बंधन
न ही परछाईं
न कोई शोर
न कोई ठौर
न कोई ऋतु
न कोई मुहूर्त
न कोई रूप
न कोई रंग
न सोए, पर जागे
स्थिर होकर भागे
आँखें नहीं पर
देखे सब कुछ
कानों के बिना
सुने सब कुछ
बिना जीभ के
खूब बतियाये
अनंत असीम
बातें बताए
न आदि है
न ही अंत
ऐसा है मन ...