मेरा लिखना
कितना सार्थक है
कितना निरर्थक
यह कोई तय नहीं कर सकता
सिवाय उस क्षण के
जिस क्षण लिखने के बाद
मैंने अपने आपमें
उस विचार से
मुक्ति पाई
जो मेरे मन के
जाल में फँसी
छटपटा रही थी।
जब मेरे विचार
शब्दों के समंदर में
तैरने लगते हैं
तब ज़िंदा बचे रहने का
वह क्षण मुझे
सार्थक लगता है
बस यही कारण है
मेरे लिखने का...
