नींद खुलते ही
देखे सपनों में से
कुछ खो जाता है
सफर में मिले
यात्रियों से कुछ घंटों में
जुड़ जाता है एक
अनोखा रिश्ता
पर अपनी - अपनी मंज़िल पर
पहुँच कर कुछ खो जाता है
किसी नई जगह पर
कुछ दिन रहकर
घर वापस लौटते ही
यादों में बसी
यादों का पन्ना खो जाता है...
