मैं चाँद को जब मुस्काते हुए देखती हूँ


अंधेरों को रौशनी में नहाते देखती हूँ


तारों को अक्सर आँख मलते देखती हूँ


भोर को हौले-हौले मचलते देखती हूँ


सूरज को हर रोज़ निकलते देखती हूँ


पूरे दम खम से ऊपर चढ़ते देखती हूँ


कभी बादलों के संग खेलते देखती हूँ


कभी ज्वाला की तरह जलते देखती हूँ


मौसम को अपने रंग बदलते देखती हूँ


मैं दिन को रात से मिलते हुए देखती हूँ


मैं सुनहरी शाम को भी ढलते देखती हूँ


मैं ज़िंदगी को भी कभी यूँ ही देखती हूँ