कानन सा है यह जीवन

उलझा रहता जिसमें मन

जिस तरह बदलती ऋतुएँ

उसी तरह बदलता प्रतिक्षण

कभी घनघोर घटाएँ छाती हैं

कभी मदमाता है इसमें वसंत

लू के थपेड़ों से कभी जलता

कभी खूब भीगाता है सावन

उपवन सा सुंदर लगता कभी

तो कभी पतझड़ का सूनापन

बलशाली जो तन-मन से वही

कर पाता है उचित निराकरण

तरह-तरह के जीव-जंतु, प्राणी

भिन्न आहार विचार और चिंतन

यहाँ जीत-हार यहाँ रुदन-हास्य

ऐसा अनोखा यह संसार अरण्य