तू लिख
तू कवि है
तू शब्दों से
खेल सकता है
शब्दों के जाल बुनकर
तू सबको उलझा भी सकता है
तू चाहे ले तो
ऊँची हस्तियों को
अपने कलम से
मिटा भी सकता है
तू चाहे तो मायूस दिलों में
उम्मीदें जगा सकता है
तू जानता है
शब्दों में
जादू होता है
शब्द रुला सकते हैं
शब्द हँसा सकते हैं
शब्द बहला सकते हैं
शब्द फूल बरसाते हैं
शब्द काँटे भी बिछाते हैं
शब्द याद किए जाते हैं
और कई शब्द
भुला भी दिए जाते हैं
शब्द जो चाहें कर सकते हैं
शब्द दुनिया बदल सकते हैं
इसलिए ये भूल मत
कि तू कवि है
और अपने
शब्दों का
इस्तेमाल
कुछ इस तरह कर
कि भले तू सब कुछ
हार जाए पर
तेरे शब्द जीत जाएँ ...

