होली है भई होली है...

बरसाओ इतने रंग

रंग दो तन औ मन

भरके मन में उमंग

फैला दो प्रेम तरंग

कोई बचे न बिना रंग

जो छिपे,हो जाएँ दंग

खेलो गैरों के भी संग

पीकर ठंडई और भंग

करके अपनों को तंग

बजाओ ढोलक मृदंग

मचाएँ गली में हुड़दंग

होली का न्यारा ये ढंग

इसका उठा लो आनंद...