न मालूम सूरज को

किस बात की गर्मी है

जो इतनी गर्मी दिखा रहा है

गर्मी दिखाना

तो आदमजात की

आदत है

सूरज को ये आदत

कैसे लग गई

उसके पास न तो धन है

न कोई ऐसा पद है

न ही वह किसी

नेता का बिगड़ा बेटा है

न किसी बुद्धजीवी का

पुराना चेला है

फिर इतनी गर्मी क्यों...