दुःख जल्दी नहीं मरता
उसका ज़िन्दा रहना
जरुरी भी होता है
क्योंकि जब तक
वह ज़िन्दा रहेगा
तब तक ज़िन्दा रहेगी
इंसानियत
करुणा
संवेदना
रिश्ते और फ़रिश्ते भी
दुःख जिस दिन
मर जाएगा
उस दिन
सब कुछ ख़त्म हो जाएगा
दुनिया भी दुनियानारी भी
दुःख को जिलाए रखो
ताकि हम
इस दुनिया में
मरने से पहले जी सकें ...
