दीप जलते हैं

दीये की रौशनी में

पलते हैं हजारों दीपक

मिट्टी के बने दीये

अब भी मिलते हैं

बाजारों में, सड़कों पर

जो दीये बिकते हैं

वो कच्ची

मिट्टी के बनते हैं

फिर आग में जलते हैं

तपते हैं

तब जाकर पकते हैं

और हमारे घरों में जलते हैं

वे दीये सस्ते होकर भी

बड़े कीमती होते हैं

क्योंकि वे दीये

कइयों के जीवन में

रौशनी लाते हैं...