चिड़ियाएँ
मेरी बालकनी में
हर रोज़ आती हैं
जानें क्या कहती हैं
कभी लगता है जैसे
मुझे बुलाती हैं
दाना-पानी माँगती हैं
और दाना चुगकर
पानी पीकर भी
घर में इधर उधर
चक्कर लगाती हैं
कभी रसोई घर में
कभी हॉल के पंखों पर
कभी आलमारी
और कभी खिड़की पर
तितली सी मंडराती है
सुबह-शाम यूं ही
उड़ते फुदकते
चीं-चूं करती मेरे घर की
रौनक बढ़ाती हैं
चिड़ियाएँ जब भी
आती हैं...

