छब्बीस जनवरी 2021


गणतन्त्र हिल गया

गणों ने देश को घायल किया

रौंद डाले राजपथ

तोड़कर लोकतंत्र के उसूल

पहचानने में कर दी भूल

खुद को ख़ुदा समझकर

मातृभूमि को छलकर

तिरंगे को उतार फेंककर

माँ को कर दिया बेइज्जत

और शर्मिंदा भी |

भला कोई बेटा

अपनी माँ की छाती से

उसका आँचल उतारकर

फेंक सकता है ?

और अगर बेटा यह भी

कर गुज़रने पर अमादा है

इसका मतलब है कि

या तो माँ ने उसकी गलतियों पर

हमेशा उसे माफ़ कर दिया है

या माँ की शक्ति

ख़त्म हो चुकी है !

हे माँ !

अब जागो !

और अपनी ही गोद में पलनेवाले

दुष्टों का संहार करो ...